काबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को 4.58 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। सदर थाना में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज का आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना बिलासपुर सदर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को 4.58 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। सदर थाना में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज का आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम किरतपुर-नेरचौक मार्ग पर मंडी-भराड़ी क्षेत्र की ओर गश्त कर रही थी और वहां पर नाकाबंदी की थी। पुलिस की टीम वाहनों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान मंडी भराड़ी पुल की ओर से दो व्यक्ति पैदल आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए रोका। पुलिस को देख दोनों घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ा और उनकी तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान उनसे 4.58 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान नरेंद्र कुमार निवासी गांव व डाकघर चौक तहसील बलद्वाड़ा मंडी और राहुल वर्मा निवासी गांव डाकघर दशेहड़ा तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी ने की है।