फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल पर सीएम का बड़ा बयान, अनुराग ने दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल की संपत्ति की जांच को लेकर जारी विवाद पर हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने फिर बयान दिया है। बकौल, वीरभद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पास जालंधर में अकूत संपत्ति है।
विज्ञापन


इसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सच सामने लाकर रहेगी। सीएम ने कहा कि धूमल कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाकर नए-नए मामले ला रहे हैं। जांच में साफ हो जाएगा कि कौन सही है और कौन गलत।

प्रदेश के इन दो दिग्गज नेताओं के बीच पिछले काफी दिन से जुबानी जंग चल रही है। पूर्व सीएम भी संपत्ति को लेकर खुली चुनौती दे चुके हैं। धूमल का कहना था कि उन्हें अब पता चल रहा है कि उनके पास इतनी संपत्ति है।
विज्ञापन

भाजपा की जांच कमेटी आधारहीन

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अवैध कटान पर पूर्व मंत्री रविंद्र रवि की अगुवाई में गठित भाजपा जांच कमेटी को आधारहीन करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार पर झूठे लांछन लगाने के लिए कमेटी गठित की है।

सरकार अपने बूते पर एलहमी समेत प्रदेशभर में हुए अवैध कटान की जांच कर रही है। इस जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सजा मिलेगी। भाजपा ने सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस मुद्दे से जुड़ी कमेटी बना रखी है।

इस कमेटी की जांच रिपोर्ट कहीं भी मान्य नहीं है। यह बात मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को चंबा में कही। उन्होंने कहा कि बर्फ पिघलने के बाद इस मामले की जांच पूरी की जाएगी।

लव जिहाद होता तो आता मामला

मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में चर्चित लव जिहाद के मुद्दे पर भाजपा को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों में गलतफहमियां पैदा कर रही है। प्रदेश में लव जिहाद जैसा कोई मामला उनके सामने नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने धर्मांतरण के लिए कानून बनाया है जिसके तहत यदि किसी व्यक्ति को धर्म परिवर्तन करना है तो उसके लिए उपायुक्त के पास नोटिस देना पड़ेगा तथा उसके बाद उपायुक्त की अदालत में पेश होने के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।

हिमाचल प्रदेश बनाया जा रहा था तो भी भाजपा राज्य बनाने के पक्ष में नहीं थी। वह प्रदेश का एक हिस्सा उत्तर प्रदेश तथा दूसरा हिस्सा पंजाब में जोड़ना चाहती थी। भाजपा की प्रत्येक रणनीति को वह जानते हैं।

अनुराग ने किया पलटवार

वहीं, नादौन विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ में 15 लाख रुपए से निर्मित मंदिर सराय भवन के लोर्कापण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सोच पूरी तरह से नकारात्मक है।

उन्होंने हमेशा क्षेत्रवाद को बढ़ावा देकर प्रदेश की तरक्की में बाधा डाली है। यूपीए सरकार ने 10 साल के शासनकाल में देश को खोखला कर दिया था, लेकिन अब नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत प्रधानमंत्री को पूर्ण बहुमत देकर देश की जनता ने उन पर विश्वास व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सात साल पहले शिमला जिले में एक स्टेडियम का शिलान्यास किया था, लेकिन सात साल में एक ईंट भी नहीं लगा सके। वे केवल एचपीसीए पर झूठे मुकदमे दर्ज करने में लगे रहे।
विज्ञापन

सीएम अटका रहे हैं रोड़े

अनुराग ने कहा कि सीएम की नकारात्मक सोच के चलते ही आज तक बिलासपुर में खुलने वाले हाईड्रो इंजीनिरियंग कॉलेज का काम शुरू नहीं हो पाया है क्योंकि वीरभद्र सिंह इसे रोहडू ले जाने के प्रयास में हैं। उन्होंने कहा कि अपने चुनावी वायदों को भाजपा के शासन में आते ही पूरा करने में सफल हुए हैं।

दो महीनों के भीतर ही तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के सहयोग से उन्होंने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए एम्स स्तर का बड़ा संस्थान स्वीकृत करवाकर अपने वायदे को पूरा किया है, लेकिन वीरभद्र सिंह ने इसमें भी रोड़े अटकाने का प्रयास किया।

अब वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के सहयोग से इसे यहां स्थापित किया जाएगा। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने हड़ेटा, झरेड़ी और मनसाई में भी महिला मंडल भवन का उदघाटन किया। इस दौरान सासंद अनुराग ठाकुर ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनका मौके पर निपटारा भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें