फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र और धूमल में तनातनी, पढ़िए क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के बीच जमकर तीखी नोक-झोंक हुई। दोनों सदन के भीतर अपनी-अपनी सीटों पर आमने-सामने खड़े होकर एक-दूसरे पर खूब बरसे।
विज्ञापन


वीरभद्र ने कहा कि सब जुडिस मामला उठाकर धूमल उन पर कीचड़ उछाल रहे हैं। धूमल बोले कि हर बात पर व्यक्तिगत तौर पर वीरभद्र उनका बार-बार नाम ले रहे हैं। धूमल ने यहां तक कह दिया कि वे कल शिमला गजेटियर पढ़कर सुनाएंगे।

नाहन के भाजपा विधायक डा. राजीव बिंदल ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सदन में रखा तो मुख्यमंत्री के जवाब देने से पहले ही विपक्ष के विधायक सदन से बाहर चले गए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विपक्ष की गैर हाजिरी में ही इस प्रस्ताव पर जवाब देते रहे।
विज्ञापन

पूर्व सीएम धूमल ने साधा निशाना

जवाब खत्म होते ही भाजपा विधायक सदन के भीतर आ गए। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सदन का स्थगन प्रस्ताव रखा। इस पर भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज बोले कि जब कांग्रेस के मंत्री जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं, तो मंत्रिमंडल को ही बर्खास्त कर देना चाहिए।

इस पर विपक्ष के नेता धूमल बोले कि कांग्रेस जब विपक्ष में थी, तब भी तो विरोध ऐसे ही होता था। कांग्रेसी विधायक मेरा टेबल थपथपाते थे। मापदंड अलग-अलग कैसे हो गए?

धूमल ने वीरभद्र की तरफ इशारा कर कहा कि सदन के नेता ही इतने असहनशील हैं कि जो कोई बोल रहा है, उसे सुनना ही नहीं चाहते हैं। मुख्यमंत्री कितनी बार व्यक्तिगत तौर पर मेरा नाम ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो समाचार छप रहे हैं, उसी पर बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम ने दिया ये जवाब

धूमल के बयान पर वीरभद्र सीट पर खडे़ हो गए। वे धूमल पर बरसते हुए बोले -इन बातों को साबित करो। बाहर नारेबाजी न करें। धूमल बोले -मैं एचपीसीए, बैम्लोई बिल्डर्स मामले में चर्चा को तैयार हूं।

कांग्रेस के दो विधायकों के दिए बयान पर भी चर्चा को तैयार हूं। आप क्या कर रहे हैं? इस्तेमाल तो आप भी कर रहे हैं अपने विधायकों को। इस पर वीरभद्र बोले -यह गलत ट्रेडिशन है कि सदन में सब जुडिस मामले डिस्कस हो रहे हैं।

इस तरह से नोक-झोंक का यह दौर काफी चलता रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें