फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला हाइवे पर खाई में गिरा सेब से लदा ट्रक, दो लोगों की मौत

Thu, 03 Oct 2019 09:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कालका-शिमला नेशनल हाइवे पर एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा परवाणू के समीप टीटीआर होटल के पास हुआ। शाम करीब साढ़े छह बजे सेब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर  लुढ़कता हुआ गहरी खाई में गिर गया।

विज्ञापन


हादसे में ट्रक चालक व एक अन्य की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों ट्रक से छिटक कर बाहर गिर गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों को खाई से बाहर निकाला और परवाणू अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दोनों की जेब से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। इसके चलते दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी परवाणू रूपेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए दोनों लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें