हिमाचल के पिंजौर नालागढ़ एनएच-21 ए पर मंगलवार रात मानपुरा के पास दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे दो युवकों को रौंद डाला। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। वहीं, चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना में दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की। स्थानीय लोगों के बयान पुलिस ने कलमबद्ध किए हैं।
पुलिस ने मृतक की शिनाख्त धनश्याम पुत्र देवी दास गांव बाड़ी, पोस्ट आफिस छाला तहसील चिच्योट मंडी के रूप में की है। शव का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सपुर्द कर दिया है। मृतक मानपुरा स्थित इंनटेक्स कंपनी में कार्यरत था।