फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: अनियंत्रित होकर चलती बस से टकराया ट्राला, दोनों हाईवे पर पलटे, 20 यात्री घायल

Sun, 22 Aug 2021 06:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
1 of 5
कालका शिमला NH: ट्रक और बस में टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
कालका-शिमला नेशनल पर सेब से लदे ट्राले ने निजी बस को टक्कर मार दी। इसके चलते अनियंत्रित होकर ट्राला और बस दोनों सड़क किनारे पलट गए। हादसे में 20 लोग घायल हो गए जबकि बच्चे समेत एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। हादसा जाबली के समीप करीब पौने 12 बजे पेश आया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 को दी।

दोनों टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सोलन से कालका के लिए 32 सवारियां लेकर जा रही निजी बस जब कालका-शिमला हाईवे पर जाबली के समीप पहुंची तो पीछे से आ रहे सेब से लदे ट्राले ने उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर से बस और ट्राला दोनों सड़क किनारे पलट गए। इसके तुरंत बाद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस और 108 को दी गई। 
विज्ञापन

2 of 5
अनियंत्रित ट्रक बस से टकराया। - फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमों ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य करते हुए घायलों को परवाणू, धर्मपुर और सोलन अस्पताल पहुंचाया। एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि घायलों को इलाज चल रहा है। एक बच्चे और अन्य व्यक्ति को आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
bus accident - फोटो : अमर उजाला
ये लोग हुए घायल
अंजलि शर्मा पत्नी राधा कृष्ण गांव आलोझ डाकघर तुंदल तहसील कंडाघाट जिला सोलन उम्र 35 वर्ष, सूरज पुत्र घनश्याम गांव एंगों डाकघर कोटबेजा तहसील कसौली जिला सोलन उम्र 28 वर्ष, 48 वर्षीय बालक राम पुत्र शंकर दास गांव कथेड़ बाईपास सोलन, 45 वर्षीय गीता देवी पत्नी बालकराम कथेड़ बाईपास सोलन, 25 वर्षीय कौशल पुत्र बालक राम बाईपास सोलन, 26 वर्षीय निशा पत्नी सोनू गांव व डाकघर बोहली तहसील व जिला सोलन घायल हुए हैं।

4 of 5
ट्रक की ब्रेक फेल होने से हादसा। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा ढाई वर्षीय जसवंत पुत्र सोनू गांव व डाकघर बोहली तहसील सोलन,  जयकृष्ण(52) पुत्र पवन कुमार जघोड़ी डाकघर मंझयार तहसील अर्की, 52 वर्षीय आशा पत्नी जयकृष्ण गांव जघोड़ी डाकघर मंझयार तहसील अर्की, नरजीत तमिल पुत्र मनवीर तमिल गांव कंचनपुर दोधारा चांदनी नेपाल उम्र 40 वर्ष, शीला(70) देवी पत्नी हरीकृष्ण गांव कयार डाकघर घोड़ती तहसील कसौली जिला सोलन भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोलन में ट्रक पलटा । - फोटो : अमर उजाला
30 वर्षीय शंभू पुत्र ललन गांव कोकिल पट्टी मोदी थाना किशनपुरा तहसील तमकुही राज कुशीनगर, वासुदेव पुत्र अगर गांव खालवा येलर डाकघर दुदही तहसील तमकुही राज कुशीनगर, लकी पुत्र नंदराम गांव बांझनी डाकघर चायल तहसील कंडाघाट, माही पुत्री रूप दत्त गांव महेंदो बाग डाकघर सराहा तहसील सराहा जिला सिरमौर, हेमलता पत्नी सत्य प्रकाश गांव व डाकघर कुमारहट्टी तहसील व जिला सोलन, गरिमा पुत्री सत्य प्रकाश गांव व डाकघर कुमार हट्टी तहसील व जिला सोलन, सावित्री देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार गांव कुठाड़ तहसील कसौली, प्रियांश पुत्र धर्मेंद्र ठाकुर गांव व डाकघर कुठाड़ तहसील कसौली, कनिका शर्मा पुत्री देवेंद्र दत्त शर्मा गांव जामली डाकघर कोटबेजा तहसील कसौली घायल हुए हैं। इनका सोलन, परवाणू और धर्मपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें