फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: लेह जा रहा ट्रक लुढ़का, चालक और क्लीनर की मौत

Mon, 27 Sep 2021 06:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब छह बजे दारचा के समीप लेह की तरफ जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। हादसे में ट्रक के चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला दर्जकर हादसे के कारणों का पता करने में जुट गई है। 
विज्ञापन
ट्रक सड़क से नीचे लुढ़क गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर दारचा के समीप लेह की तरफ जा रहा ट्रक सड़क से लुढ़क गया। हादसे में चालक और क्लीनर की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारचा से चिकित्सक घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में गंभीर घायल चालक और क्लीनर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस केलांग लाई है। मृतकों की पहचान कांशी राम पुत्र नैन सिंह निवासी मंडी और परिचालक अभिषेक चौधरी पुत्र खुशाल चंद मंडी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे दारचा के समीप लेह की तरफ जा रहा एक ट्रक (एचीपी-28बी-6069) अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गया। हादसे में चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि दारचा के समीप ट्रक सड़क से लुढ़कने से चालक और क्लीनर की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही दारचा चेकपोस्ट में तैनात पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें