शिमला के एयरपोर्ट जुब्बड़हट्टी के लिए जल्द ही शेड्यूल हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी। बीते मंगलवार को जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट में शेड्यूल फ्लाइट को लेकर ट्रायल किया गया। एलाइंस एयरवेज ने इस हवाई पट्टिका पर एटीआर-42 सीटर विमान उतारा है।
ट्रायल सफल होने के बाद अब लोगों में शेड्यूल फ्लाइट आने की उम्मीद बंध गई है। अभी जुब्बड़ हट्टी के लिए नॉन शेड्यूल फ्लाइट आ रही थी। शेड्यूल फ्लाइट शुरू करने को लेकर प्रदेश सरकार ने केंद्र के समक्ष मामला उठाया था।
इसके चलते एलाइंस एयरवेज ने मंगलवार को इस हवाई पट्टिका का निरीक्षण किया। जुब्बड़ हट्टी हवाई पट्टिका का निरीक्षण करने के लिए 17 सदस्यीय टीम पहुंची थी। यह टीम साढ़े 11 बजे जुब्बड़ हट्टी हवाई पट्टिका पर पहुंची और एक घंटे तक मौके का निरीक्षण किया।
साढ़े 12 बजे टीम दिल्ली रवाना हो गई। जुब्बड़ हट्टी एयरपोर्ट इंचार्ज की माने तो निरीक्षण के दौरान टीम ने शेडयूल फ्लाइट शुरू करने के पॉजिटिव संकेत दिए हैं। गौर हो कि तीन सालों से हिमाचल के जुब्बड़ हट्टी के लिए शेड्यूल फ्लाइटें बंद हैं। इसका कारण हवाई पट्टिका का विस्तार कम होना बताया गया था। इसके बाद इस पट्टिका को चौड़ा किया गया।
मंगलवार को साढ़े ग्यारह बजे जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर एटीआर-42 सीटर विमान उतारा गया। ट्रायल सफल रहा है। नॉन शेडयूल फ्लाइट पहले से चल रही है। अब शेड्यूल फ्लाइट की उम्मीद बंद गई है। -सुनील मगरवाल, जुब्बड़ हट्टी एयरपोर्ट इंचार्ज।