युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओपी ठाकुर के अलावा पूर्व विधायक अजय बहादुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी भी थाना पहुंचे। युवा कांग्रेस ने पुलिस को अल्टीमेटम देकर देशद्रोह की धारा हटाने की मांग की और थाना से कांग्रेस कार्यालय तक रैली निकाली।
इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया। यहां तक कि ट्रैफिक और कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को भी सुरक्षा में तैनात किया। कमांडो की वर्दी में जवानों ने मोर्चा संभाला। युकां कार्यकर्ता पुतला फूंकने की तैयारी में थे।
लेकिन, इस बीच दोपहर को पुलिस ने देशद्रोह की धारा हटा दी। अब सवाल यह है कि क्या पुलिस ने धारा लगाने में जल्दबाजी की या फिर दबाव में धारा हटाई गई। युकां नेता ने जमानत पर रिहा होने के बाद कहा कि यह सत्य की जीत है।
ओपी चौहान की गिरफ्तारी की खबर के बाद युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर की अगुवाई में जोरदार रैली निकाली गई। इसमें विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल के खिलाफ नारेबाजी की गई।
क्या कहते हैं अधिकारी
एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि 124 (ए) हटा दी गई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 426 के साथ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। तफतीश के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।