फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गए बाली, सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म

Thu, 13 Jul 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ अप्रत्यक्ष रूप से किए गए हमले के बाद परिवहन मंत्री जीएस बाली दिल्ली रवाना हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी में चल रहे सियासी घमासान को लेकर वह हाईकमान से भी मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के संगठन की कार्यप्रणाली पर उठाए गए सवाल के बाद पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तीखे तेवर दिखाने शुरू किए।
विज्ञापन


इसके बाद मेजर विजय सिंह मनकोटिया और अब परिवहन मंत्री जीएस बाली ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर अप्रत्यक्ष रूप से जुबानी हमला बोला है। पार्टी में चल रहे घमासान को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। भाजपा इसका पूरा फायदा उठाने में जुटी है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता इस मामले को शांत करने में लगे हैं। लगातार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी इन नेताओं को मनाने में जुटे हैं। इधर, परिवहन मंत्री जीएस बाली ने 27 जुलाई को नगरोटा बगवां में बाल मेले का कार्यक्रम तय कर दिया है। इसमें कांगड़ा जिले की जनता को न्योता दिया जा रहा है। परिवहन मंत्री जीएस बाली की ओर से मेले में जुटाई जा रही भीड़ को शक्ति परीक्षण के रूप में देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


ऐसे बढ़ी तकरार 
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार के शिमला आने पर पीटरहॉफ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने संगठन की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठाई थीं। इसके बाद सरकार की ओर से पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष को पद से हटाए के फैसले से इन नेताओं ने अपने तेवर तीखे कर दिए। इससे पार्टी में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें