फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

POLITICS: वीरभद्र बाली की फिर ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी

Tue, 19 May 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और परिवहन मंत्री जीएस बाली के बीच चल रहे मनमुटाव को खत्म करने के लिए फिर से ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी हुई। सुबह-सुबह ही बाली सीएम से मिलने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और परिवहन मंत्री जीएस बाली की फिर से ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी हुई। मंगलवार सुबह सवेरे ही परिवहन मंत्री जीएस बाली ने सीएम वीरभद्र सिंह से हॉली लाज जाकर भेंट की। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने वीरभद्र सिंह के साथ नाश्ता किया और इस बीच दिल खोलकर कई बातें कीं।

हिमाचल में लक्ष्य बेरोजगार यात्रा का ऐलान कर बाली अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर दिल्ली चले गए थे। इसके बाद उन्होंने शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिमला में भेंटकर स्थिति स्पष्ट की।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वर्दी घोटाले में एफआईआर दर्ज करने से किया इंकार

अब बाली ने एक बार सीएम के निजी निवास हाली लॉज जाकर वन-टू-वन बात की है। इस मुलाकात के बाद जीएस बाली ने आनन-फानन में दोपहर बाद ढाई बजे राज्य सचिवालय में भी प्रेस वार्ता की।

इसमें उन्होंने कथित वर्दी घोटाले में एफआईआर दर्ज करने से इंकार करते हुए ऐसा करने के लिए मुख्यमंत्री के ही नियंत्रण के शिक्षा विभाग को कार्रवाई करने को कहा।

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से बाली अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे हैं। इस कारण सीएम और बाली के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें