हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं के वार्षिक परिणाम की मेरिट लिस्ट में इस बार फिर से लड़कियों ने पताका लहराई है। मेरिट लिस्ट के टॉप टेन में 14 विद्यार्थी हैं। इनमें से 8 लड़कियां और 6 नाम लड़के शामिल हैं।
एस विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं (बिलासपुर) की उर्वशी पुत्री किशोरी लाल ने सर्वाधिक 99.14 प्रतिशत (694) अंक लेकर प्रदेश भर में प्रथम स्थान झटका है।
इसी स्कूल की पलक शर्मा पुत्री कुलदीप कुमार शर्मा 98.57 फीसदी (690) अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही। किंग जियोरज रॉयल पब्लिक स्कूल नेरचौक (मंडी) के अनोमल शर्मा पुत्र दिनेश चंद्र शर्मा ने 98.29 (688) फीसदी अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में बाजी मारी है।
शिक्षा बोर्ड का मार्च 2015 का रिजल्ट 65.26 प्रतिशत रहा है जोकि पिछले वर्ष के मुकाबले में करीब 8 फीसदी अधिक है। मार्च माह में आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में 133892 परीक्षार्थी बैठे थे।