फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की कार्यप्रणाली से नाखुश मंत्री ने लगाई अफसरों की क्लास

Fri, 16 Nov 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर एचआरटीसी की कार्यप्रणाली से खुश नहीं हैं। वीरवार को शिमला में डीएम के साथ बैठक में परिवहन मंत्री ने अधिकारियों की क्लास लगाई। साथ ही उन्हें कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री बैठक में खुद 28 सूत्रीय एजेंडा लेकर आए थे।

विज्ञापन


इनमें 3 विषयों पर चर्चा हुई। इसके बाद मंत्री सचिवालय चले गए। यह बैठक अब शुक्रवार को होगी। सरकार को सत्ता में आए हुए एक साल होने जा रहा है। एचआरटीसी में अब तक क्या-क्या कार्य किए गए, इसको लेकर समीक्षा बैठक बुलाई गई थी।

एचआरटीसी इस समय करोड़ों के घाटे में चल रहा है, इसको उबारने के लिए अभी तक उचित कदम नहीं उठाए गए हैं। परिवहन मंत्री ने लोगों को दी जा रहीं परिवहन सेवाओं के बारे में भी अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। 
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक बसों पर भी हुई चर्चा
बैठक में इलेक्ट्रिक बसों में भी चर्चा हुई। निगम प्रबंधन 50 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने जा रहा है। इनमें करीब 30 बसों का सप्लाई ऑर्डर जारी किया गया है। अभी इलेक्ट्रिक बसें शिमला में चलाई जानी हैं। इसके बाद प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भी इन बसों को चलाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें