फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों के तबादले

Thu, 05 Feb 2015 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने छह पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। दो आईपीएस और चार एचपीएस अफसर बदल गए हैं। एसपी सीआईडी क्राइम पुनीता भारद्वाज को एआईजी मुख्यालय के पद पर बदला गया है।
विज्ञापन


यह पद खाली था। राज्य पुलिस विभाग की संचार एवं तकनीकी सेवाएं (सी एंड टीएस) में पुलिस अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार धवन को पुलिस अधीक्षक सीआईडी अपराध तैनात किया गया है। ये दोनों ही आईपीएस अधिकारी हैं।

चार एचपीएस अधिकारियों में विजिलेंस ब्यूरो ऊना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सी एंड टीएस शिमला, डीएसपी सी एंड टीएस शिमला सागर चंद्र को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ऊना में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


एसडीपीओ नूरपुर मनोज कुमार को बीबीएमबी तलवाड़ा और डीएसपी दूसरी वाहिनी सकोह में तैनात पुनीत कुमार को एसडीपीओ नूरपुर कांगड़ा तैनात किया गया है। वीरवार को हिमाचल सरकार ने ये स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें