फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यंग साइंटिस्ट ने कचरे से बना दी खाद

Wed, 04 Feb 2015 02:47 PM IST
विपिन काला/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के युवा वैज्ञानिक ने बड़ा कमाल किया है। उन्होंने पोल्ट्री फार्म से निकलने वाले कचरे से खाद ईजाद कर ली है। इससे पोल्ट्री फार्म के मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी। हर दिन पोल्ट्री फार्म से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से उपयोग करके एरोबिक कंपोजटिंग से कमाई की जा सकती है।
विज्ञापन


युवा वैज्ञानिक डा. अनिल शर्मा ने पोल्ट्री फार्म से निकलने वाले कचरे को खाद बनाने में उपयोग कर कमाई का नया रास्ता तैयार किया है। इससे आसपास के पर्यावरण को भी बचाया जा सकेगा। साथ ही किसानों की जरूरत की अच्छी खाद भी तैयार की जाएगी। रामपुर के वैज्ञानिक डा. अनिल शर्मा ने पालमपुर से बीवीएससी और अमृतसर से एमवीएससी की है।

डा. अनिल शर्मा ने बताया कि अभी तक सबसे बड़ी समस्या यही थी कि पोल्ट्री फार्म में मरे हुए पक्षियों का जो कचरा जमा होता था, उसे दबाकर ही ठिकाने लगाया जाता था। पर्यावरण संबंधित समस्या भी रहती थी। पोल्ट्री फार्म के कचरे, धान के भूसे का अनुुपात में उपयोग कर एरोबिक कंपोजटिंग से मुनाफा कमाया जा सकता है। यह खाद तैयार करके किसान इसके इस्तेमाल से अच्छी पैदावार भी ले सकते हैं।
विज्ञापन


इससे कचरा ठिकाने लगेगा और अतिरिक्त कमाई भी होगी। डा. शर्मा ने बताया कि उन्होंने गुजरात में इस विषय पर पेपर पढ़ा और प्रथम स्थान मिला। कार्बन और नाइट्रोजन अनुपात 20: 1 रखा जाता है। इस अनुपात से पोल्ट्री फार्म के कचरे से बढ़िया खाद तैयार की जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें