फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: प्रशिक्षु चिकित्सकों को प्रदान किया जाएगा 20 हजार रुपए का वेतन, सीएम जयराम ने की घोषणा

Sat, 01 Oct 2022 10:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अब हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों के प्रशिक्षु चिकित्सकों का वेतन 17 हजार से बढ़कर 20 हजार रुपये होगा। सीएम ने कहा कि आने वाला दौर चिकित्सकों के लिए भी चुनौती भरा है।
विज्ञापन
टांडा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रशिक्षु चिकित्सकों का वेतन 20 हजार रुपये करने की घोषणा की है। टांडा मेडिकल कॉलेज में एससीए की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों के प्रशिक्षु चिकित्सकों का वेतन 17 हजार से बढ़कर 20 हजार रुपये होगा। सीएम ने कहा कि आने वाला दौर चिकित्सकों के लिए भी चुनौती भरा है। इसकी उन्हें चिंता होती है। पहले चिकित्सकों से यह कहा जाता है कि आकर नौकरी पर नियुक्ति लीजिए। लेकिन अब चिकित्सकों को पढ़ाई के बाद प्रतियोगिता की चुनौती पार करनी होगी। उन्होंने कहा कि सूबे में एक साल में  करीब 720 चिकित्सक निकलते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: National Games 2022: हिमाचल की बेटियों ने रचा इतिहास, कबड्डी में पहली बार जीता गोल्ड
विज्ञापन


लेकिन उन्हें इसकी चिंता है और उन्होंने चिकित्सकों के लिए 500 निकाली हैं। 300 की भर्ती प्रकिया जारी है। ऐसे में वह कह सकते हैं कि आने वाला समय चुनौती भरा है। जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि अब राजनीति के क्षेत्र में भी बहुत दखल हो गया है। बहुत से चिकित्सक या अन्य सेवानिवृत्त अफसर राजनिति में आना चाह रहे हैं। चुनाव में टिकट को आवेदन कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने एससीए के अध्यक्ष राघव राणा की मांग पर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने संस्थान की उपलब्धियों व भविष्य की योजनाओं का ब्योरा सीएम के समक्ष रखा। कार्यक्रम में विधायक अरुण मेहरा, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, एसएसपी डॉ. खुशहाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें