फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृपया ध्यान दें, आज से बदल रहा है शिमला का ट्रैफिक प्लान

Sun, 23 Oct 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला में रविवार से बसों का संचालन नए ट्रैफिक प्लान के आधार पर होगा। निर्माण कार्य के चलते ओल्ड बस स्टैंड को 20 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। ओल्ड बस स्टैंड से चलने वाली बसों के लिए नए बस स्टॉप चिन्हित किए गए हैं। शहर के लोकल रूटों पर आज से बसें नए स्टॉपों से रवाना होंगी। ग्रामीण रूटों पर भी बसें नए बस स्टॉपों से रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन


लोगों की सुविधा के लिए ग्रामीण रूटों पर रवाना होने वाली बसों का प्रस्थान समय 30 मिनट आगे बढ़ा दिया गया है। ग्रामीण रूटों पर नए बस स्टापों से बसें पूर्व निर्धारित समय के मुकाबले 30 मिनट देरी से रवाना होंगी। 20 दिनों के भीतर ओल्ड बस स्टैंड में बसों के पार्किंग स्थल पर कंकरीटिंग की जाएगी। इसके अलावा बस स्टैंड परिसर में रेलिंग भी लगाई जाएगी।

बस स्टैंड के एंट्री प्वाइंट को चौड़ा करने और रेलिंग लगाने का काम भी 20 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने कहा कि ओल्ड बस स्टैंड बंद होने के बाद रविवार से ग्रामीण रूटों पर बसें 30 मिनट देरी से रवाना होंगी। बसें छूटने के कारण यात्रियों को परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। लोकल रूटों पर बसें पूर्व निर्धारित समय पर ही रवाना होंगी।
विज्ञापन


टूटीकंडी आईएसबीटी, समरहिल और टुटू रूट
टूटीकंडी आईएसबीटी, समरहिल और टुटू रूट पर बसें ओल्ड बस स्टैंड के बाहर रेन शेल्टर के सामने ओल्ड बस स्टॉप से चलेंगी।

न्यू शिमला, संजौली, कसुम्पटी, पंथाघाटी रूट
न्यू शिमला, संजौली, कसुम्पटी और पंथाघाटी रूट पर बसें लोकल बस स्टैंड नजदीक गुरुद्वारा से संचालित होंगी। न्यू शिमला रूट पर बसें ओल्ड बस स्टैंड से नहीं चलेंगी।

धामी, घणाहट्टी, शोघी एवं अन्य ग्रामीण रूट
धामी, घणाहट्टी, शोघी, अर्की, कुनिहार, वाकनाघाट, रूटों की बसें बालूगंज और टूटीकंडी क्रासिंग से संचालित की जाएंगी। क्रासिंग तक पहुंचने के लिए ओल्ड बस स्टैंड से नियमित अंतराल में स्पेशल बसें चलेंगी। ताकि लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों की बस पकड़ने के दिक्कत पेश न आए।

मशोबरा, खटनोल, सुन्नी, तत्तापानी रूट
ओल्ड बस अड्डे से चलने वाली मशोबरा, सुन्नी, तत्तापानी, खटनोल, गड़काहन रूट की बसें लक्कड़ बाजार बस स्टैंड से चलाई जाएंगी।

रात आठ बजे के बाद ओल्ड बस स्टैंड आएंगी लांग रूट की यह बसें
रात आठ बजे के बाद लांग रूट की बसें ओल्ड बस स्टैंड में एंटर करेंगी। बस स्टैंड के भीतर सवारियां उतारने चढ़ाने के बाद बसें अपने रूटों पर रवाना हो जाएंगी। लांग रूट के यात्रियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


आईएसबीटी से रवानगी का समय
हमीरपुर-काजा            8:00 बजे
चंडीगढ़-रिकांगपियो    10:30
हमीरपुर-रामपुर        10:30
चंडीगढ़-कल्पा        11:00
चंडीगढ़-रोहड़ू            1:00
पालमपुर-ज्यूरी            1:45
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें