मढ़ी, राहनीनाला और रोहतांग में लग रहे घंटों जाम के चलते सैलानी रात को दो बजे ही गुलाबा बैरियर पहुंचना शुरू हो जाते हैं। वहीं, रोहतांग होकर मनाली-लाहौल के बीच चलने एचआरटीसी बसें भी घंटों जाम में फंस रही हैं। हालांकि ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस के 300 जवान तैनात किए गए हैं।
मनाली-रोहतांग पास काफी समय पहले सड़क का कुछ भाग काफी पहले बह गया था, जिसे अभी तक एनएचएआई की ओर से ठीक नहीं किया गया। यह अब जाम का कारण बन रहा है।
वहीं मनाली आने वाले सैलानी बर्फ देखने के लिए रोहतांग पास जा रहे हैं। लेकिन यहां पार्किंग की सुविधा न होने से पर्यटकों को गुलाबा बैरियर पर ही घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ट्रैफिक वन वे किया गया है।