कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। एनडीए की पहली सरकार के कार्यकाल में देश का राजकोषीय घाटा 3.5 प्रतिशत पहुंच गया है।
महंगाई भी लगातार कम हो रही है। महंगाई दर 2.5 प्रतिशत तक हो गई है। यह अपने आप में रिकॉर्ड है। अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सरकार के मंत्रियों और भाजपा विधायकों ने लोकसभा चुनाव के दौरान शानदार काम किया।
इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश के 70 प्रतिशत मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। अभिनंदन समारोह में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया।
अनुराग ने अनुच्छेद 370 को हटाने को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि मोदी सरकार अपने वादों पर कायम है। यदि ऐसा वादा किया गया है तो उसे पूरा किया जाएगा।
कांगड़ा में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा व धर्मशाला में जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है। देहरा के खैरियां में कोबरा ट्रेनिंग सेंटर के लिए जगह देखी गई है, इसके लिए हिमाचल सरकार द्वारा जमीन की औपचारिकता अभी पूरी की जानी है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मंदिरों से भी रेलवे जुड़े इसलिए जल्द ही यहां से सर्वे करवाया जाए। ढलियारा, हनुमान चौक व देहरा में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत किया गया।