फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला-रामपुर हाईवे पर सात किलोमीटर लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
छराबड़ा के पास ठंडे नाले से कुफरी से आगे लंबीधार तक लगी रही वाहनों की कतारें
विज्ञापन

सड़क किनारे बेतरतीब पार्क वाहनों से हुई दिक्कत
जाम में फंसी रही शिमला से रोहड़ू रवाना हुई बस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी संख्या में पर्यटक वाहनों के कुफरी पहुंचने से मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 05 शिमला-रामपुर पर करीब सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण एनएच से होकर आवाजाही करने वाले हजारों लोगों को इस कारण परेशानी झेलनी पड़ी। कंपकंपाती ठंड में पुलिस के जवान बेतरतीब पार्क टूरिस्ट वाहनों को हटाने के लिए मशक्कत करते रहे लेकिन वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।
शिमला से रोहड़ू के लिए लक्कड़ बाजार बस स्टैंड से दोपहर डेढ़ बजे रवाना हुई एचआरटीसी बस जाम के कारण साढ़े चार बजे ठियोग ही पहुंच पाई। छराबड़ा और होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के बीच ठंडे नाले से शुरू हुई टूरिस्ट वाहनों की कतारें करीब सात किलोमीटर दूर कुफरी से आगे लंबीधार तक पहुंच गई थी। बस दो घंटे यहां जाम में फंसी रही। शिमला से ठियोग 32 किलोमीटर की दूरी तय करने में बस को एक घंटे की जगह तीन घंटे का समय लग गया। पुलिस जवान होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट से लेकर होटल रॉयल ट्यूलिप तक तैनात थे। कुफरी मोड़ में ढली पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी भी खड़ी थी बावजूद इसके टूरिस्ट वाहनों इतने अधिक थे कि गाड़ियों को निकालने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

आज नियंत्रित तरीके से भेजेंगे वाहन : डीएसपी
डीएसपी ट्रैफिक अजय भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार को कुफरी की ओर अधिक संख्या में पर्यटक वाहनों के जाने से समस्या पेश आई। बुधवार से कुफरी की ओर पर्यटक वाहनों को नियंत्रित तरीके से भेजा जाएगा। व्यवस्था बनाने के लिए एसएचओ ढली और डीएसपी सिटी मौके पर गए थे। कुफरी में पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात थी। सैलानियों को कुफरी जाने से रोकना भी सही नहीं है।
एचआरटीसी को कुफरी से पीछे रोकनी पड़ीं बसें
कुफरी में भारी ट्रैफिक जाम के कारण एचआरटीसी को अपनी बसें कुफरी से पीछे ही रुकवानी पड़ी। बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला में फंसी एचआरटीसी की बसें मंगलवार को शिमला लाई जा रही थीं लेकिन ट्रैफिक जाम के कारण बसों को रोकना पड़ा। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक तारादेवी डिपो विनोद शर्मा ने बताया कि जाम के कारण बसें रोकनी पड़ी, हालांकि देर शाम सैलानियों के कुफरी से लौटने के बाद जाम खुल गया।
तो कुफरी क्यों जाने दिए जा रहे टूरिस्ट
ताजा बर्फबारी के बाद शिमला में भी खूब बर्फ है। रिज मैदान, लक्कड़ बाजार, ढली संजौली बाईपास, ढली मल्याणा बाईपास पर सड़क के दोनों ओर भारी बर्फ है, बावजूद इसके सैलानियों को कुफरी जाने से नहीं रोका जा रहा। कुफरी में पार्किंग सुविधा न होने से टूरिस्ट वाहन मुख्य सड़क के दोनों ओर पार्क हो रहे हैं जिससे सड़क संकरी होने से जाम लग रहा है। कुफरी से होकर ऊपरी शिमला के लिए आवाजाही करने वाले लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सीमित संख्या में ही पर्यटक वाहनों को कुफरी की ओर प्रवेश दिया जाए।
3 बजे बंद हो गया लक्कड़ बाजार संजौली मार्ग
राजधानी में मंगलवार दोपहर बाद करीब 3 बजे हल्की बर्फबारी के बाद फिसलन के कारण लक्कड़ बाजार संजौली सड़क बंद हो गई। ऑकलैंड टनल से होटल ध्रुव की ओर उतराई में टूरिस्ट वाहन स्किड होकर नाली में जा घुसे। वाहनों के आपस में टकराने से भी भारी नुकसान हुआ। इसके बाद यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर संजौली जाने के लिए वाया छोटा शिमला सड़क का इस्तेमाल करने की एडवाइजरी जारी कर दी।
विज्ञापन

700 से अधिक वाहन
पहुंच गए कुफरी : एसपी
शिमला। राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर कुफरी में लगे ट्रैफिक जाम को लेकर पुलिस अधीक्षक शिमला डॉ. मोनिका भुटुंगरू ने बताया कि शिमला पहुंचे टूरिस्ट दो दिन से कुफरी नहीं जा पा रहे थे। मंगलवार को एकसाथ करीब 700 से अधिक टूरिस्ट वाहन कुफरी रवाना हो गए। इस कारण दिक्कत पेश आई। एक ट्रक और एक अन्य वाहन खराब होने से भी समस्या पेश आई। हालांकि पुलिस टीम कुफरी में तैनात थी और वाहनों को निकालने का हर संभव प्रयास किया गया। मंगलवार दोपहर बाद कुफरी में हुई हल्की बर्फबारी के बाद कुफरी से फागू और दूसरी ओर छराबड़ा ढली की ओर सड़क पर फिसलन बढ़ने से दिक्कत पेश आई। शिमला पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम तक टूरिस्ट वाहनों को कुफरी से शिमला की ओर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें