फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सीएम के दौरे में ट्रैफिक व्यवस्था चौपट, 12 किमी के सफर में लग गए दो घंटे

Sun, 05 Feb 2023 02:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

प्रशासनिक व्यवस्था का शिकार हुए वाहन चालक जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को कोसते नजर आए। इस मार्ग पर चंबा शिमला जाने वाली एचआरटीसी की बस भी करीब डेढ़ घंटा जाम में फंसी रही।
विज्ञापन
एनएच पर लगा जाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हमीरपुर दौरे के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था चौपट नजर आई। रविवार को हमीरपुर से नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर रंगस तक महज 12 किलोमीटर के सफर को तय करने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया। मुख्यमंत्री के काफिले के पीछे तीन लेयर में गाड़ियां चलने से नादौन से हमीरपुर की तरफ रूटीन में आने वाले वाहन चालक काफी परेशान हुए।

विज्ञापन


प्रशासनिक व्यवस्था का शिकार हुए वाहन चालक जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को कोसते नजर आए। इस मार्ग पर चंबा शिमला जाने वाली एचआरटीसी की बस भी करीब डेढ़ घंटा जाम में फंसी रही। इसके अलावा सैकड़ों निजी वाहन चालक ट्रैफिक अव्यवस्था के शिकार हुए।

सुरेश शर्मा, प्रदीप कुमार, सुनील शर्मा, विनोद ठाकुर और विजय कुमार ने बताया कि जब मुख्यमंत्री का हमीरपुर प्रवास का टूर प्रोग्राम जिला प्रशासन को पांच दिन पूर्व मिल गया था, तो ट्रैफिक व्यवस्था का बेहतर प्लान बनना चाहिए था। जो कि कार्यक्रम में दूर-दूर तक नजर नहीं आया। जिसके चलते कई लोगों को असुविधा हुई 15 से 20 मिनट के सफर के लिए लोगों को डेढ़ से दो घंटे ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें