फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में 40 किमी सफर तय करने में लग रहे पांच घंटे, सैलानी परेशान

Thu, 06 Jun 2019 08:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/कुल्लू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व-विख्यात पर्यटन स्थल मनाली तक पहुंचने के लिए सैलानियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर जिला मुख्यालय कुल्लू से लेकर पर्यटन नगरी मनाली तक पहुंचने में सारा टूअर प्रोग्राम खराब होने लगा है।

विज्ञापन


आलम यह है कि कुल्लू से मनाली के बीच 40 किलोमीटर के सफर को तय करने में पांच-पांच घंटे लग रहे हैं। गुरुवार को भी नेशनल हाइवे पर दिनभर जाम का दौर चलता रहा। सुबह के नौ बजे कुल्लू से चले लोग दो बजे के करीब ही मनाली पहुंच पाए।

सैलानी राजेश, दिनेश, राकेश राणा, लक्की, सुब्रतो राय, हिमेश, रोहित, शिवानी, हेमा और लीना ने बताया आज उनका मनाली के हिडिंबा मंदिर समेत अन्य लोकल साइट देखने का कार्यक्रम था लेकिन नेशनल हाइवे पर जाम लगने से सारा कार्यक्रम चौपट हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह किलोमीटर तय करने को तीन घंटे लग गए

- फोटो : अमर उजाला
डोभी के सिंगल लेन पुल में लंबा जाम लगने से वाहनों में कैद होकर रह गए। वहां से निकले ही थे कि सोलह मील में कीचड़ के बीच कुछ लोगों ने दोनों ओर से लाइन लगाकर जाम लगा दिया। रही सही कसर वह रांगड़ी स्थित आलूग्रांउड के आगे पूरी हो गई।

करीब छह किलोमीटर तय करने को उन्हें तीन घंटे लग गए। हालांकि, ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस की तैनाती की है, लेकिन मनाली की तरफ से पर्यटक वाहनों के आगे निकलने की दौड़ से हाइवे-तीन में तीन-तीन लाइनों में वाहनों को खड़ा कर जाम लग रहा है।

एएसपी कुल्लू राजकुमार चंदेल का कहना है कि पर्यटन सीजन में यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने को अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है लेकिन कुछ स्थानों पर फोरलेन का कार्य जारी रहने और कुछ टैक्सी चालक गलत तरीके से वाहनों को ओवरटेक कर समस्या को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मुस्तैद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें