हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रोनहाट में राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर जामली-मीनस सड़क पर जलऊ मंदिर के पास ट्रैक्टर (आरजे28आरसी-3445) खाई में गिर गया। इस हादसे में मोनू (26) पुत्र रामकिशन निवासी रघोपट्टी पडरी, डाकघर कोईराना टोला, तहसील चौरी चोरा रसूलपुर, गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) और गौरव कुमार (25) पुत्र सिख चंद निवासी गदर हेरी, सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) की मौत हो गई है।
घायल रमेश (30) पुत्र रामवृक्ष गांव चित्त विश्राम रेतिकला (सोनभद्र) उत्तर प्रदेश का अभी उपचार चल रहा है। दोनों मृतक युवक निजी कंपनी में इंजीनियर जबकि घायल युवक बतौर चालक कार्यरत था। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर पैकेज चार का कार्य कर रही निजी कंपनी का था। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसों के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।