फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउनहाल में टीकाकरण न होने सेे मायूस लौटे लोग

विज्ञापन
Townhall vaccination centre
विज्ञापन
बिना बताए बंद कर दिया वैक्सीनेशन, किराया देकर वैक्सीन लगाने आए थे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के बीचोंबीच स्थित टाउनहाल में वीरवार को कोरोना टीकाकरण केंद्र अचानक बंद कर देने से लोगों में रोष है। लोगों ने कहा कि बिना बताए केंद्र बंद करना सही नहीं, वह घरों से पैैसा खर्च करके यहां पहुंचे थे। वह दो घंटे तक केंद्र के बाहर खड़े रहे, बाद में पता चला कि आज टीकाकरण नहीं होगा।
लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि अगर टीकाकरण नहीं होना था तो इसकी सूचना केंद्र पर लगाई जानी चाहिए थी। टाउनहाल में 18 से 44 साल और इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। लेकिन वीरवार को केंद्र बंद होने से यहां लोग परेशान खड़े रहे। केंद्र का दरवाजा बंद था और बाहर लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो पता करने पर पता चला कि आज टीकाकरण नहीं होगा। इसके बाद लोग अपने घरों को लौट गए। डीडीयू अस्पताल के केंद्र में वैक्सीन लगाने वालों की भीड़ लगी रही। यहां पर स्लॉट बुकिंग के अलावा विभिन्न आयु वर्गों के लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई। वहीं टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनीष सूद ने बताया कि वीरवार को टाउनहाल में वैक्सीन लगाने का शेड्यूल नहीं था। इसकी ऑनलाइन जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले, सीएम हेल्पलाइन पर करेंगे शिकायत
चौड़ा मैदान से वैक्सीन लगाने आए खुशवीर ने बताया कि दरवाजा बंद है और वह काफी देर से यहां पर खड़े हैं। वहीं बालूगंज के पीसी शर्मा ने बताया कि उनको दूसरी डोज लगनी थी। बालूगंज में आज वैक्सीन नहीं लगी तो वह यहां पर आ गए। लेकिन यहां पर दरवाजा बंद है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अचानक वैक्सीनेशन बंद करने को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में इसकी शिकायत करेेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें