फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: कटौला में सैलानियों का वाहन खाई में गिरा, चार घायल

Sat, 11 Sep 2021 08:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कटौला (मंडी)

सार

दिल्ली से बंजार घूमने जा रहे पर्यटकों का वाहन कटौला के समीप चरीनाला के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गया। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे जिनमें दो युवतियां, युवक और चालक शामिल है। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाल कर निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी-बजौरा वाया कटौला मार्ग पर शनिवार दोपहर बाद करीब चार बजे पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इसमें चालक सहित चार लोगों को चोटें आई है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और पीएचसी कटौला पहुंचाया। हादसे में सभी पर्यटकों को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर कटौला पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है। घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद करीब चार बजे दिल्ली से बंजार घूमने जा रहे पर्यटकों का वाहन कटौला के समीप चरीनाला के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गया।

विज्ञापन


वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे जिनमें दो युवतियां, युवक और चालक शामिल है। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाल कर निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को दिए बयान में घायलों ने बताया कि वे दिल्ली से बंजार घूमने जा रहे थे। चरीनाला मोड़ के समीप गाड़ी फिसल कर खाई में लुढ़क गई। हादसे में एक लड़की के पैर और पीठ में चोटें आई हैं वहीं दूसरी लड़की और युवक सहित चालक को भी हल्की चोटें आई हैं।  सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें