फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पर्यटकों ने बारिश में की मस्ती, होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी

विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर बारिश से पहले घुमते लोग ।फोटो संवाद
विज्ञापन
रिज और मालरोड पहुंचने के लिए लिफ्ट में लगी रही भीड़ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, हैदराबाद और महाराष्ट्र से काफी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। समर सीजन में राजधानी के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। वीकेंड पर हिमाचल पर्यटन विकास निगम सहित निजी होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंच गई है। इसके अलावा शहर से सटे आसपास के क्षेत्रों में होम स्टे, गेस्ट हाउस और बीएंडबी पैक चल रहे हैं। मई के शुरुआती दिनों में होटलों में ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी तक थी, लेकिन, अब मैदानी इलाकों से प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी काफी संख्या में हिल्सक्वीन का रुख कर रहे हैं। होटलों में ऑक्यूपेंसी 40 से बढ़कर 90 फीसदी तक पहुंच गई है। इससे पर्यटन कारोबारी सहित गाइड और टैक्सी चालक भी उत्साहित हैं।
वीकेंड पर रविवार को ऐतिहासिक रिज मैदान और मालरोड सैलानियों से गुलजार रहा। हिमाचल के पड़ोसी राज्य सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, हैदराबाद और महाराष्ट्र से पर्यटक काफी संख्या में शिमला पहुंच रहे हैं। दोपहर को सुहावने मौसम में पर्यटकों ने मालरोड और रिज की सैर कर वादियों का लुत्फ उठाया। शाम को बारिश में जमकर मस्ती की। रिटेज सिनेमा के पास टैक्सी में जाखू प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। पर्यटकों ने गेयटी थियेटर, एडवांस स्टडीज सहित ऐतिहासिक इमारतों का दीदार किया। पर्यटक देर रात तक मालरोड पर चहलकदमी करते नजर आए। उधर, सर्कुलर रोड से मालरोड को जोड़ने वाली निगम की लिफ्ट में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को करीब 30,000 से ज्यादा लोग मालरोड पहुंचे। कई पर्यटकों ने शिमला से सटे पर्यटन स्थल कुफरी, हसनवैली, नालदेहरा, मशोबरा, शिलारू, नारकंडा और किन्नौर का भी रुख किया। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि इस वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें