फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन: गर्मी से राहत पाने के लिए शिमला में उमड़े सैलानी, 90 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी

Sat, 09 Apr 2022 10:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शनिवार को राजधानी शिमला सहित मशोबरा, चायल, कुफरी और नारकंडा में सैलानियों का तांता लगा रहा। सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 80 से 90 फीसदी तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन
शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे हैं। शनिवार को राजधानी शिमला सहित मशोबरा, चायल, कुफरी और नारकंडा में सैलानियों का तांता लगा रहा। सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 80 से 90 फीसदी तक पहुंच गई है।    चंडीगढ़ और पंजाब में तापामान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इस हफ्ते वीकेंड पर हफ्ते के दूसरे शनिवार की छुट्टी के चलते सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है। इससे शहर के पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। शनिवार को पूरा दिन सैलानियों के शिमला पहुंचने का क्रम चलता रहा।

विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी और दिल्ली से बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन शनिवार को शिमला पहुंचे। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे लिफ्ट के पास स्थित बहुमंजिला पार्किंग पैक हो गई और एंट्री गेट पर नो पार्किंग का बोर्ड लगा दिया। नगर निगम की मैट्रोपोल पार्किंग और एचपीटीडीसी की ट्रिपल एच पार्किंग भी चार बजे तक फुल हो गई। रिज मैदान और मालरोड पर शनिवार को पूरा दिन सैलानियों का तांता लगा रहा। सैलानियों ने रिज पर फोटोग्राफी और घुड़सवारी का लुत्फ उठाया। लक्कड़ बाजार, मालरोड और लोअर बाजार में सैलानियों ने खरीददारी का आनंद लिया। शनिवार देर शाम तक शहर के होटलों में 80 से 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी पहुंच गई। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष नवीन पॉल ने बताया कि वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ी है। होटलों में 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी पहुंच गई है। मैदानी राज्यों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए टूरिस्ट शिमला पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें