फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tourist Shimla: वीकेंड पर सैलानियों से पैक रही पहाड़ों की रानी शिमला, रिज मैदान पर की घुड़सवारी और फोटोग्राफी

Mon, 19 Sep 2022 12:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 रिज मैदान और मालरोड पर पूरे दिन सैलानियों की चहल पहल देखने को मिल रही है। सैलानी रिज मैदान पर घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
शिमला में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। रविवार को दिन भर पूरा शहर सैलानियों से गुलजार रहा। सैलानियों की भारी आमद के चलते दोपहर दो बजे लिफ्ट स्थित बहुमंजिला पार्किंग पैक हो गई और एंट्री प्वाइंट पर नो पार्किंग का बोर्ड लगाना पड़ा। कार्ट रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर पूरे दिन सैलानियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से अधिकतर सैलानियों ने शिमला का रुख किया। शनिवार के बाद रविवार को भी शहर में सैलानियों की भारी भीड़ रही। हालांकि, कई सैलानियों को ट्रैफिक जाम की वजह से परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


वहीं, आज भी रिज मैदान और मालरोड पर पूरे दिन सैलानियों की चहल पहल देखने को मिल रही है। सैलानी रिज मैदान पर घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठा रहे हैं। खरीददारी के लिए बड़ी संख्या में सैलानी लक्कड़ बाजार पहुंचे। मिडल बाजार के ढाबों और रेस्टोरेंट्स में भी सैलानियों बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। शिमला के अलावा साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा में भी वीकेंड पर सैलानियों की भारी भीड़ रही। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड पर सैलानियों की आमद में इजाफा हुआ है। आने वाले वीकेंड पर भी सैलानियों की आमद जारी रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें