फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paragliding: खज्जियार में पैराग्लाइडिंग के करतब दिखाकर किया सैलानियों का मनोरंजन, हवा में फहराया वेलकम खज्जियार का प्रतीक चिह्न

Sat, 04 Jun 2022 08:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, खज्जियार (चंबा)

सार

पर्यटन स्थल खज्जियार में बीड़ बिलिंग और स्थानीय पायलटों ने हवा में पैराग्लाइडिंग के करतब दिखाकर सैलानियों का खूब मनोरंजन किया। शनिवार को जेएंडके राइफल और पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सहयोग से यह प्रतियोगिता हुई। 
विज्ञापन
खज्जियार में पैराग्लाइडिंग के करतब। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पर्यटन स्थल खज्जियार में बीड़ बिलिंग और स्थानीय पायलटों ने हवा में पैराग्लाइडिंग के करतब दिखाकर सैलानियों का खूब मनोरंजन किया। शनिवार को जेएंडके राइफल और पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सहयोग से यह प्रतियोगिता हुई। केतन राठौर ने सोलो फ्लाइंग करते हुए वेलकम खज्जियार का प्रतीक चिह्न हवा में फहरा दिया। इसे देख दर्शक काफी आनंदित हुए। इसके बाद सुरेश कुमार ने देश का तिरंगा झंडा हवा में फहराकर सेना के जवानों को सम्मान दिया। अन्य पायलटों ने भी पैराग्लाइडिंग के करतब दिखाए। प्रतियोगिता के दौरान उपायुक्त डीसी राणा मुख्यातिथि थे।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट कर्नल शशिभूषण सिंह विशेष अतिथि थे। प्रतियोगिता में बीड़ बिलिंग और खज्जियार के सात पायलटों ने भाग लिया। इनमें केतन राठौर, अमित कुमार, अजय कुमार, सुरेश कुमार, बिटू कुमार, विनोद कुमार और किशोर कुमार शामिल हैं। इन सभी पायलटों को सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने बताया कि इससे पहले खज्जियार में राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता आयोजित हो चुकी है। ये प्रतियोगिताएं यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करवाई गई हैं। भविष्य में भी सैलानियों की मनोरंजन के लिए यहां साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें