फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदिशें लगते ही हिमाचल में घटे पर्यटक, प्रवेश के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र अनिवार्य

Sun, 15 Aug 2021 12:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाने पर ही अब प्रदेश के बार्डरों पर बाहरी राज्यों के लोगों को एंट्री मिल रही है। इस फैसले के लागू होने से पहले पिछले वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी तक थी।
विज्ञापन
शिमला के रिज पर सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना बंदिशें लगते ही हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या कम हो गई है। शनिवार को प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थलों शिमला, धर्मशाला, डलहौजी, मनाली और कसौली के होटलों में सैलानियों की ऑक्यूपेंसी 30 फीसदी तक पहुंच गई है। कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाने पर ही अब प्रदेश के बार्डरों पर बाहरी राज्यों के लोगों को एंट्री मिल रही है। इस फैसले के लागू होने से पहले पिछले वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी तक थी।

विज्ञापन


राजधानी शिमला के होटलों में इस वीकेंड पर होटलों की ऑक्यूपेंसी में भारी कमी दर्ज हुई है। शनिवार शाम तक प्रदेश के होटलों में ऑक्यूपेंसी मात्र 20 फीसदी रिकॉर्ड हुई। होटल कारोबारियों का कहना है कि किन्नौर में हुए हादसे के बाद भी सैलानी हिमाचल आने से डर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पहाड़ टूटने के वीडियो वायरल होने से बाहरी राज्यों के लोगों ने हिमाचल आने के प्लान बदल दिए हैं। उधर, शनिवार को डलहौजी के होटलों में ऑक्यूपेंसी 30 फीसदी, धर्मशाला में पांच फीसदी रिकॉर्ड हुई। वहीं, कुल्लू-मनाली में मात्र पांच फीसदी ऑक्यूपेंसी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें