इस दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने खाई से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस में उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल कार चालक आकाशदीप की पत्नी प्रियंका ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जबकि 6 पर्यटकों को बिलासपुर अस्पताल में उपचार दिया गया। एक को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। कार सवार विश्वदीप के बयान पर थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मृतका की पहचान प्रियंका रानी (28) पत्नी आकाशदीप मकान नंबर 123, प्रीत बिहार, मैश गेट नाभा, जिला पटियाला के रूप में हुई है। परमिंद्र मोहन (43) पुत्र जगदीप को बिलासपुर अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
केनव शर्मा (7) पुत्र आकाशदीप और आकाशदीप (37) को मामूली चोटें आई हैं। आकाशदीप के दोस्त विश्वदीप (35) व उसकी पत्नी हरप्रीत रानी (32) और उनकी बेटी केशवी शर्मा (3) को भी मामूली चोटें आई हैं।
स्वारघाट पुलिस थाना प्रभारी राजेश पराशर ने बताया कि पुलिस ने सड़क दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।