इससे साफ है कि वीरभद्र सरकार गरीब लोगों की समस्या को न समझकर उनका हक मारने पर तुली थी। हिमाचल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए फिर से मिट्टी के तेल को कोटा बढ़ाने का मामला केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
उज्ज्वला योजना के कार्यक्रम के बहाने खाद्य आपूर्ति मंत्री ने महिलाओं से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा का ध्यान रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और सूबे की जयराम सरकार मिलकर हिमाचल का विकास करेगी।