फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali Tourism: मनाली में पर्यटन कारोबार 80 फीसदी तक गिरा, सैलानी लाहौल घाटी का रुख कर रहे

Tue, 09 Jul 2024 10:38 AM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

 अब पर्यटन कारोबार में लगभग 80 प्रतिशत तक कमी दर्ज की जा रही है। लेह की ओर जाने वाले पर्यटक लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं। 
विज्ञापन
मनाली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश के येलो और ऑरेंज अलर्ट ने मनाली आने के लिए पर्यटकों के कदम रोक दिए हैं। अब पर्यटन कारोबार में लगभग 80 प्रतिशत तक कमी दर्ज की जा रही है। लेह की ओर जाने वाले पर्यटक लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं। 

विज्ञापन


रोहतांग में भी एक तरह से सन्नाटा पसर गया है। सोमवार को महज 191 पर्यटक वाहन रोहतांग दर्रा गए। हिमाचल पथ परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस सेवा भी बंद हो गई है। निगम ने यात्री नहीं मिलने के कारण अपनी सेवा बंद कर दी। मनाली आने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या भी लगभग 80 प्रतिशत घट गई है।

ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों को लें तो जून तक मनाली में रोजाना 3300 से 3500 पर्यटक वाहन आ रहे थे। वीकेंड में यह आंकड़ा 4,000 भी पहुंच रहा था। जुलाई में मानसून की दस्तक के साथ ही पर्यटकों के आने क्रम थम सा गया। होटलों में 20 से 30 प्रतिशत कमरे ही बुक हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि रोहतांग के लिए जून तक रोजाना बसें भेजी जा रही थीं।
विज्ञापन


जुलाई के शुरू होते ही मंदी शुरू हो गई। सवारियां न मिलने के कारण निगम ने अपनी बस सेवा बंद कर दी है। एसोसिएशन ऑफ हिमाचल होटल एवं रेस्टोरेंट के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि पर्यटकों कि संख्या घट गई है। पर्यटन निगम के उप महाप्रबंधक बीएस औक्टा ने बताया कि पर्यटन कारोबार में भारी कमी दर्ज की जा रही है। संवाद

पर्यटन निगम को भी नहीं मिल रहीं सवारियां 
पर्यटन निगम को भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। पर्यटन सीजन में मनाली से कोकसर, सिस्सू और त्रिलोकीनाथ के लिए चलने वाली निगम की बस सेवा बंद कर दी गई है। बारालाचा के लिए जाने वाली बस भी सवारियां कम होने के कारण दो या तीन दिन बाद भेजी जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें