फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद रफ्तार पकड़ेगा पर्यटन कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी से रफ्तार पकड़ेगा पर्यटन कारोबार
विज्ञापन

शिमला, कुफरी, नारकंडा में लगेगा सैलानियों का जमावड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ताजा बर्फबारी के बाद शिमला में पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। शिमला में बर्फबारी की खबर मीडिया में आते ही बाहरी राज्यों के लोगों ने होटलों और होम स्टे में इनक्वायरी और एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले ही शिमला, कुफरी और नारकंडा में सैलानियों का तांता लगने की उम्मीद है।
चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से बड़ी संख्या में इनक्वायरी आना शुरू हो गई है। होटल कारोबारियों के अलावा ट्रेवल एजेंट्स, टैक्सी ऑपरेटर, गाइड, फोटो ग्रॉफर, हार्स राइडिंग आपरेटर सभी बर्फबारी के बाद कारोबार में तेजी को लेकर उत्साहित हैं। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने कहा कि बर्फ सैलानियों को खासा आकर्षित करती है। इस वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल कामर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि कोरोना के कारण बीते दो सालों से टैक्सी संचालकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के बाद सैलानियों की आमद बढ़ने से टैक्सी संचालकों का कारोबार भी बढ़ेगा। अश्व पालक संघ कुफरी के अध्यक्ष संदीप वर्मा ने कहा कि बर्फबारी के बाद सैलानियों की आमद बढ़ने से कुफरी में घुड़सवारी करवाने वाले सैकड़ों लोगों का रोजगार खुल पाएगा। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होर्ल्डस एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि दिसंबर माह की शुरूआत में हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलेगी। मौसम विभाग ने इस वीकेंएड पर शिमला में दोबारा बर्फबारी की संभावना जताई है। ताजा बर्फबारी होने पर सैलानियों की आमद में और अधिक इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। होटलियर एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष हरनाम कुकरेजा ने बताया कि इस वीकेंड पर यदि बर्फबारी होती है तो शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 70 से 80 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि बर्फबारी होने पर शहर में सैलानियों की आमद बढ़ेगी, पर्यटन कारोबार में भी तेजी आने की संभावना है। व्यापार मंडल शिमला के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बर्फबारी के बाद शिमला में टूरिस्ट बढ़ेंगे और कारोबारियों को इसका लाभ मिलेगा। विज्ञापन बीते दिनों बर्फबारी के बाद राजधानी शिमला के अधिकतर भागों में बर्फ पिघल चुकी है। शिमला आने वाले सैलानी बर्फ का दीदार करने के लिए कुफरी का रुख कर रहे हैं। सोमवार को छराबड़ा, आईएचएम, कुफरी, लंबीधार और गलू में बर्फ का आनंद लेने के लिए सैलानियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें