फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी मंडी में आठ दिसंबर को करेगी रैली

विज्ञापन
AVBP aggitation inm andi on 10 DEcember
विज्ञापन
निर्णायक लड़ाई लड़ने उतरेंगे एबीवीपी कार्यकर्ता
विज्ञापन

क्रॉसर
विवि खुलने से निचले क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आठ दिसंबर को मंडी में विश्वविद्यालय खोलने की मांग को लेकर रैली निकालेगी। यह जानकारी प्रांत मंत्री विशाल वर्मा ने दी। एबीवीपी मंडी में विश्वविद्यालय खोलने की लगातार मांग उठाती रही है। इस मांग को मनवाने के लिए यह रैली निर्णायक होगी। कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश के मध्य में मंडी में राज्य विश्वविद्यालय की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में एकमात्र विश्वविद्यालय शिमला में होने के कारण छात्रों को छोटे-छोटे काम करवाने के लिए शिमला जाना पड़ता है। रूसा की गाइडलाइन के मुताबिक एक विवि से सौ से अधिक संस्थान संबद्ध होने चाहिए। एचपीयू से 289 कॉलेज और संस्थान संबद्ध है। इससे एचपीयू पर लाखों छात्रों की परीक्षाएं और समय से परिणाम घोषित करने का अतिरिक्त बोझ है। इस कारण विवि के परीक्षा परिणामों में देरी और गलतियों की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं। वर्मा ने कहा कि इन सभी समस्याओं को देखते हुए प्रदेश में एक और राज्य विवि खोलना जरूरी है। कहा कि एकमात्र विवि होने से पीजी कोर्स में सीटें भी सीमित हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मंडी कलस्टर विवि को राज्य पुस्तकालय बनाए जाने की मांग की। कहा कि इस मांग को लेकर एबीवीपी आठ दिसंबर को मंडी में विशाल रैली निकालेगी। इसमें हजाराें की संख्या में छात्र जुटेंगे और कलस्टर विवि को राज्य पुस्तकालय बनाए जाने की मांग को उठाएंगे। कहा कि मांग सिर्फ विवि की नहीं होगी। सरकार से मंडी में बनने वाले विवि को अलग से बजट प्रावधान किए जाने और वार्षिक अनुदान की मांग को भी उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें