फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो पैरालंपिक: रजत पदक विजेता निषाद को मिल सकती है सरकारी नौकरी

Sun, 12 Sep 2021 09:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नारी (ऊना)

सार

बसाल में हुए जनमंच कार्यक्रम में जिला प्रशासन ने निषाद को हिमाचल टोपी व शॉल पहनाकर 51 हजार का चेक दिया। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि निषाद ने पूरे विश्व में जिला ऊना का ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश का भी नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
निषाद को सम्मानित करते पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपिक में ऊंची कूद-टी47 में रजत पदक विजेता निषाद कुमार को सरकारी नौकरी के लिए कवायद शुरू हो गई है। बसाल में जनमंच के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने निषाद को सम्मानित करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उन्हें सरकारी नौकरी देने के लिए आग्रह करेंगे। वहीं, सरकारी नौकरी को निषाद ने खुद और परिवार की जरूरत बताया है। निषाद ने कहा कि वह बेरोजगार हैं।

विज्ञापन


बसाल में हुए जनमंच कार्यक्रम में जिला प्रशासन ने निषाद को हिमाचल टोपी व शॉल पहनाकर 51 हजार का चेक दिया। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि निषाद ने पूरे विश्व में जिला ऊना का ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की एक पीढ़ी निषाद से खेलों के प्रति प्रेरित होगी। निषाद ने मंत्री वीरेंद्र कंवर का धन्यवाद किया और कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि जिंदगी में उन्हें भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके लिए उन्हें परिवार और गुरुजनों का भरपूर सहयोग मिला। अमर उजाला से बातचीत में निषाद ने कहा कि वह बेरोजगार हैं और उन्हें नौकरी की जरूरत है, ताकि परिवार का पालन-पोषण किया जा सके। उन्होंने कहा कि वह आने वाली चैंपियनशिप के लिए भी तैयारी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य 2024 के पैरालंपिक में गोल्ड मंडल पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें