फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अंतिम दिन लोगों ने बैंक में बदलवाए दो हजार रुपये के नोट

Sat, 07 Oct 2023 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

युको बैंक ब्रांच मालरोड में शाम तक 3.50 लाख के दो हजार के नोट जमा हुए। 
विज्ञापन
नोट बदलवाने बैंक पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो हजार रुपये के नोट जमा करवाने की अंतिम तारीख के चलते शनिवार को राजधानी के बैंकों में नोट जमा करने के लिए लोग जुटे रहे। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि इस दौरान ज्यादातर लोगों ने ब्रांचों से आए नोट ही बैंकों में जमा किए। 

विज्ञापन


भारतीय रिज़र्व बैंक ने नोट जमा करवाने की तिथि 7 अक्तूबर तक बढ़ाई थी। 8 अक्तूबर से दो हजार के नोट चलना बंद हो जाएंगे। युको बैंक ब्रांच मालरोड में शाम तक 3.50 लाख के दो हजार के नोट जमा हुए। 

एसबीआई ब्रांच माल रोड की कनिष्ठ सहयोगी प्रितिका ने बताया कि आज कम लोग नोट बदलने के लिए आए। वहीं दूसरी तरफ कई अन्य बैंकों में भी लोगों ने दो हजार के नोट बदलवाए। हाालांकि लोगों का कहना था  कि उन्होंने अधिकतर नोट पहले ही बैंकों में जमा करवा दिए हैं। कुछ लोग  ऐसे थे जिन्हें पता नहीं वही आज  नोट बदलवाने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें