फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में टिप्पर ने कुचला बाइक सवार, मौके पर मौत

Sat, 23 Nov 2019 10:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
टिप्पर ने बाइक सवार को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना जिले के घालुवाल में टिप्पर ने बाइक सवार को कुचल डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय टिप्पर बाइक सवार के सिर पर लगे हेलमेट के ऊपर से गुजर गया। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


वहीं,  नगर पंचायत टाहलीवाल के तहत मुख्य बाजार में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे के दौरान सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को कब्जे में ले लिया है और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से पीड़ित व्यक्ति को पीजीआई रेफर कर किया गया।

जहां पर पहुंचने से पहले ही पीड़ित व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 
 जांच अधिकारी धर्मपाल कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, पोस्टमार्टम होने के उपरांत मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें