फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट बुकिंग के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा बस स्टैंड

Sun, 30 Nov 2014 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी बस की टिकट बुक करने के लिए अब आपको न तो बस स्टैंड की दौड़ लगानी पड़ेगी और न ही घंटों कतारों में लगना पड़ेगा। शहर के लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी प्रबंधन ने संजौली में नया एडवांस बुकिंग काउंटर खोल दिया है।
विज्ञापन


एचआरटीसी बसों की टिकट बुक करने में लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर ‘अमर उजाला’ ने लगातार खबरें प्रकाशित की थीं। इसके बाद निगम ने संजौली में काउंटर खोलकर शहर के लोगों को बड़ी सुविधा उपलब्ध करवाई है।

इस काउंटर पर लोग रियायती कार्ड और बस पास भी बनवा सकेंगे। फिलहाल यह काउंटर सिंगल शिफ्ट में सुबह 10 से 6 बजे तक खुलेगा। अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद काउंटर डबल शिफ्ट में चलेगा।
विज्ञापन


एचआरटीसी ने शहर में चार अन्य स्थानों पर भी टिकट काउंटर खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम प्रबंधन को उम्मीद है कि नए बुकिंग काउंटर खुलने से यात्रियों के लिए टिकट बुक करना आसान होगा।

इससे बसों में आक्यूपेंसी बढ़ेगी और निगम के राजस्व में वृद्धि होगी। सैलानियों की सुविधा के लिए पर्यटक सूचना केंद्रों और छात्रों के लिए कालेजों तथा विवि के आसपास एडवांस बुकिंग काउंटर खोलने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

काउंटर पर मिलेगी सभी सुविधाएं: नेगी
लोगों की सुविधा के लिए संजौली में एडवांस बुकिंग काउंटर खोला गया है। टिकट बुकिंग के अलावा सभी तरह के रियायती कार्ड और बस पास यहां बनेंगे। जल्द ही शहर में कुछ अन्य स्थानों पर भी एडवांस बुकिंग काउंटर खुलेंगे।
देवासेन नेगी क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी

इन स्थानों पर भी खुलेंगे टिकट काउंटर
विक्ट्री टनल, आईएसबीटी क्रासिंग, बीसीएस, विश्वविद्यालय (समरहिल)

अभी यहां होती है बुकिंग
टूटीकंडी आईएसबीटी, ओल्ड बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार बस स्टैंड, स्कैंडल प्वाइंट टिकट काउंटर

रियायती कार्ड बनने की मिलेगी सुविधा
एडवांस बुकिंग काउंटर पर एचआरटीसी के रियायती कार्ड भी बनाने की भी सुविधा मिलेगी। काउंटर पर येलो कार्ड, स्मार्ट कार्ड, सीनियर सिटीजन कार्ड और ग्रीन कार्ड बनने की सुविधा उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें