फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शहर के लोग देंगे एमसी को सफाई का रिपोर्ट कार्ड

Sun, 30 Nov 2014 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद रखने और हर घर से कूड़ा एकत्र करने को सुनिश्चित बनाने के लिए अब नगर निगम सीधे शहर की जनता से जुड़ेगा। अमर उजाला के सरोकार अभियान के तहत शहर में यहां-वहां कूड़ा बिखरे होने की खबरें प्रकाशित होने के बाद नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने लोगों को सफाई व्यवस्था का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने का जिम्मा सौंपने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन


योजना के तहत सैहब सोसायटी के गारबेज कलेक्टरों को रोजाना संबंधित वार्ड के पांच लोगों का नाम, पता, फोन नंबर और रिमार्क्स लिखवा कर लाने होंगे। गारबेज कलेक्टरों को इसके लिए एक फार्म दिया जाएगा। हर गारबेज कलेक्टर अपने-अपने क्षेत्र से रोजाना पांच नए लोगों से यह फार्म भरवाएगा।

लोग फार्म के जरिये अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और सुझावों की जानकारी सीधे नगर निगम तक पहुंचाएंगे। योजना निगम आयुक्त पंकज राय की देखरेख में चलेगी। वार्डों से भरे जाने वाले फार्मों के आधार पर सैहब सोसायटी का डाटा बैंक भी तैयार होगा।
विज्ञापन


ब्योरा एकत्र होने पर पता चल सकेगा कि किस क्षेत्र में क्या समस्या है। गारबेज कलेक्टरों द्वारा लाए जाने वाले फार्मों को एमसी क्रास चेक करेगा। एमसी आयुक्त ने जनता से भी इस योजना में सहभागी बनने की अपील की है।

गाड़ियों पर लगेंगे नंबर
शहर के वार्डों से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के नंबर लिखे जाएंगे। इससे पार्षदों को जानकारी होगी कि उनके वार्ड में कौन सी गाड़ी आ रही है। गाड़ी नहीं आने की सूरत में पार्षद क्रमांक नंबर बताकर शिकायत कर सकेंगे। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की पहचान आसान होगी। नंबर से गाड़ियां इधर-उधर नहीं घूम सकेंगी।

लोगों से सीधा होगा संवाद: आयुक्त
एमसी आयुक्त पंकज राय ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने और सैहब सोसायटी की कार्य प्रणाली को चुस्त करने के लिए यह योजना बनाई है। जल्द ही गारबेज कलेक्टरों को फार्म उपलब्ध करवाए जाएंगे। योजना के जरिये शहर की जनता से संवाद कायम किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें