शिमला के साथ लगते ठियोग में फिर एक कार के गिरी नदी में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई है। एक हफ्ते के भीतर यहां ये छठा हादसा हुआ है। सोमवार को भी एक कार के खाई में गिरने से यहां दो युवकों की मौत हो गई थी।
पुलिस के अनुसार ताजा हादसा मंगलवार सुबह छैला के शिल्ली मोड़ के पास हुआ है। यहां एक ऑल्टो के 10 कार सुबह के समय ठियोग की ओर आ रही थी जिसमें तीन युवक सवार थे। अचानक शिल्ली मोड़ के पास यह अनियंत्रित होकर गिरी नदी में जा गिरी।
हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। छैला पुलिस के अनुसार तीनों मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। तीनों ठियोग के ही रहने वाले हैं। इन शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।