फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को लेकर लौट रहे हेलीकॉप्टर की तीन बार आपात लैंडिंग

Sun, 29 Jul 2018 12:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी/कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लेकर शिमला जा रहे हेलीकॉप्टर की शनिवार को तीन बार आपात लैंडिंग करानी पड़ी। मुख्यमंत्री पहले पवन हंस हेलीकॉप्टर में मनाली के सासे हेलीपैड से शिमला रवाना हुए, लेकिन

विज्ञापन


मौसम की खराबी के कारण औट के पास से लौटकर भुंतर में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करवानी पड़ी। इसके बाद भुंतर से मंडी तक सड़क मार्ग से पहुंचे। इस बीच मौसम कुछ साफ हुआ तो हेलीकॉप्टर भी मंडी पहुंच गया। 

सड़क  मार्ग से ही सोलन से शिमला पहुंचे जयराम

फिर मंडी से मुख्यमंत्री को लेकर हेलीकॉप्टर शिमला उड़ चला। शिमला पहुंचने से पहले मौसम फिर खराब हो गया तो हेलीकॉप्टर की फिर सोलन में लैंडिंग करानी पड़ी।

इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सड़क  मार्ग से ही सोलन से शिमला पहुंचे और पीटरहॉफ शिमला में भाजपा की बैठक में पहुंचे। वह प्रभारी मंगल पांडे से पहले ही पीटरहॉफ पहुंच गए। यहां उन्होंने प्रभारी का स्वागत किया। 
विज्ञापन

मंडी में सीएम के काफिले से टकराई डीसी की गाड़ी

खराब मौसम के कारण सीएम जयराम ठाकुर भुंतर से मंडी तक सड़क मार्ग से आए। भारी बारिश के बीच गुरुद्वारा के पास डीसी मंडी की गाड़ी स्किड होकर सीएम के एस्कार्ट वाहन से जा टकराई।

हादसे में किसी को चोटें नहीं आईं। डीसी अपनी गाड़ी छोड़कर एसपी की गाड़ी में सवार थे। प्रशासनिक अमला सीएम को रिसीव करने मंडी और कुल्लू जिले की सीमाओं पर पनारसा गया हुआ था।

यहां से सीएम का काफिला मंडी के पड्डल मैदान तक सड़क मार्ग से आया। इसी दौरान गुरुद्वारे के पास यह हादसा हुआ। हादसे में डीसी की गाड़ी का बंपर और हेडलाइट टूट गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें