फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congratulations! हिमाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ी एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप के लिए फिलीपींस रवाना

Sun, 05 May 2024 11:08 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

हिमाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ी प्रदेश और देश का चमकाने के लिए फिलीपींस रवाना हो चुके हैं। तीनों खिलाड़ी यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए हैं। 
विज्ञापन
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का लोगो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ी यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए हैं। चयनित तीनों खिलाड़ी भारतीय दल में शामिल होकर फिलीपींस के लिए रवाना हो गए हैं। एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप फिलीपींस के टैगायटे शहर में होगी।

विज्ञापन


भारतीय दल में सुंदरनगर से संबंधित अंतरराष्ट्रीय पहलवान जितेंद्र चौहान 100 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेंगे। जितेंद्र चौहान हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के तौर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमैहर जिला शिमला में कार्यरत हैं। दल में शामिल सिद्धार्थ ठाकुर सुंदरनगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्वाल में 12वीं कक्षा का छात्र है और ध्वाल अखाड़े में कुश्ती के साथ ग्रेपलिंग की तैयारी करता है।

दल में शामिल हिमाचल प्रदेश का तीसरा खिलाड़ी राघव जम्वाल जिला कांगड़ा से हैं और एशियन चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक विजेता हैं। एमेच्योर ग्रेपलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष संजय कुमार ने तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें