फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिपर खाई में गिरने से तीन की मौत, छह लोग घायल

Mon, 08 Jan 2018 09:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला के भुंतर थाना के तहत भुंतर-दियार-भोसाधार रोड में एक टिपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि छह अन्य घायल हो गए। जिनका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजे दियार से भोसाधार रोड पर एक टिपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सड़क से करीब 300 फीट नीचे लुढ़कने से टिपर सवार नौ लोगों में से दो की मौत मौके पर ही होगी।

जबकि एक ने रास्ते में दम तोड़ा। हादसे में छह अन्य घायल हैं। इसमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना से दियार इलाके में अफरा-तफरा मच गई और लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहां देखिए घायलों और मृतकों की सूची

स्थानीय लोगों ने सबसे पहले घायलों को सड़क तक पहुंचाया और 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। टिपर हादसे में मृतक की पहचान 26 वर्षीय बशीर निवासी डोडा जम्मू-कश्मीर, 53 वर्षीय टिपर मालिक व चालक दुश्यंत निवासी नगवाईं और 22 वर्षीय अनिल कुमार निवासी दियार की मौत हो गई है।

हादसे में घायल नगवाईं निवासी 23 वर्षीय सौरभ के अलावा 21 वर्षीय मंजूर अहमद, 35 वर्षीय बशीर अहमद, 18 वर्षीय दलमीर, 19 वर्षीय शवीर अहमद, 23 वर्षीय मोहम्मद अनीफ सभी डोडा जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं जो यहां मजदूरी का काम करने आए थे।

एएसपी कुल्लू निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि घायलों का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा कैसे हुआ इसको लेकर पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, प्रशासन की ओर से घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें