फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ के साथ 3 युवक किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में तीन युवकों को पुलिस ने हेरोइन (नशीला पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 8.39 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान निशांत चौहान (40) कोटगढ़ निवासी, योगेश चौहान (40) और अक्षय चौहान (27) तहसील कोटखाई निवासी के तौर पर हुई है। वीरवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से इन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक देर रात डिटेक्शन सेल टीम हेड कांस्टेबल मनोज कुमार के नेतृत्व में तारादेवी-शोघी क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी बीच सोलन की तरफ से आ रहे वाहन को चक्कर बायफ्रिकेशन के पास तलाशी के लिए रोका गया। इसमें युवक अकेले सवार थे। पूछताछ में बताया कि वह चंडीगढ़ से आ रहा है। इस बीच पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो युवक घबरा गया। गाड़ी की तलाशी के दौरान 2.21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बालूगंज थाना पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में ढली थाना पुलिस ने दो युवकों से 6.18 ग्राम चिट्ठा पकड़ा। पुलिस के मुताबिक देर रात टीम ने ढली-मशोबरा सड़क पर हिपा बायफ्रिकेशन के पास गाड़ी की तलाशी के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों ने गाड़ी की कंडक्टर साइड में डैशबोर्ड के अंदर प्लास्टिक नंबर थैली छुपा रखी थी। जांचने पर यह नशीला पदार्थ निकला। प्रारंभिक पूछताछ के मुताबिक तीनों आरोपी पेशे से बागवान हैं। आरोपी बाहरी राज्य से नशीला पदार्थ खरीदकर लाए थे। एसपी मोहित चावला ने बताया कि अदालत से तीनों आरोपियों का पुलिस रिमांड मिला है, पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें