फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं में तीन और बाजारों में एक माह का राशन उपलब्ध, सरकार ने की व्यवस्था

Fri, 10 Apr 2020 07:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
नाहन में राशन खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच प्रदेशवासियों को राशन की कमी नहीं खलेगी। हिमाचल सरकार ने इसके लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। डिपुओं में जहां तीन माह तक के लिए राशन उपलब्ध हैं, वहीं बाजार में एक माह के लिए खाद्यान्न पदार्थ उपलब्ध हैं।  खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि सरकार के पास सस्ते राशन की कमी नहीं है। ओपन मार्केट में भी प्रदेश की जनता के लिए एक माह का भरपूर राशन है।

विज्ञापन


सरकार अगले तीन माह की तैयारी लेकर चल रही है।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रतिदिन राशन की उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से भी छह महीने तक आटा, चावल का स्टॉक अपने पास रखने को कहा है। हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशन कार्ड उपभोक्ता है। सरकार की ओर से इन्हें आटा, चावल, दो लीटर तेल, तीन किलो दालें, चीनी और एक किलो नमक सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन

ओपन मार्केट की स्थिति

ओपन मार्केट की स्थिति
चावल - 44,855 क्विंटल 
गेहूं - 25 हजार क्विंटल
तेल - 9,027 मीट्रिक टन
दालें - 21 हजार क्विंटल
नमक - 76 सौ क्विंटल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें