लॉकडाउन के बाद प्रदेश के किसानों ने शुक्रवार तक हिमाचल की विभिन्न मंडियों में कुल 14792 क्विंटल लोकल सब्जी पहुंचाई है। प्रदेश के किसानों को अपनी तैयार सब्जी बेचने में परेशानी हो रही थी लेकिन अब किसान अपनी फसलें मंडियों में बेचने में रफ्तार पकड़ने लगे हैं।
स्थानीय सब्जी के ये आंकड़े गत 29 मार्च से लेकर आज दिन तक के हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार मंडी जिले की विभिन्न मंडियो में जिले के किसानों ने सबसे अधिक 5873 क्विंटल सब्जी बेची है। शिमला और किन्नौर की मंडियों में 1485 और हमीरपुर में सबसे कम क्विंटल सब्जी किसानों ने बेची है।