मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया जा सकता है। डॉ. बाल्दी दिसंबर अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके साथ ही मुख्य सचिव पद के लिए अधिकारियों की खोज के बीच एक तैयारी डॉ. बाल्दी को सेवा विस्तार की भी चल रही है।
सूत्रों के अनुसार इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय से भी हिमाचल सरकार का संपर्क हो चुका है। डॉ. बाल्दी तीन महीने पहले ही मुख्य सचिव बने हैं, वह चार माह के कार्यकाल के बाद इस माह के अंत में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। डॉ. बाल्दी 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।