फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल नहीं हुए विक्रमादित्य सहित तीन मंत्री, जानें वजह

Fri, 12 Jan 2024 08:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह शामिल नहीं हुए। 
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह शामिल नहीं हुए। राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक की तिथि तय होने से पहले ही तीनों मंत्री प्रदेश से बाहर चले गए थे। बैठक में न आ पाने को लेकर तीनों मंत्रियों ने पहले ही मुख्यमंत्री को सूचित कर दिया था। उल्लेखनीय है कि इन मंत्रियों से एक-एक विभाग वापस लेकर नए बनाए गए मंत्रियों को दिया गया है।

विज्ञापन


डेयरी विकास बोर्ड की सलाह से लगेगा दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र
 कांगड़ा के ढगवार में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के परामर्श से दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक में परामर्श सेवाओं के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित करने को स्वीकृति दी गई। ढगवार में 225 करोड़ की लगात से स्वचलित संयंत्र स्थापित किया जाना है। शुरुआत में संयंत्र की क्षमता 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन होगी और भविष्य में 3 लाख लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाई जाएगी। उद्यान एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि दूध प्रसंस्करण करना भी कांग्रेस की गारंटी का ही हिस्सा है। जब दूध खरीदेंगे तो उसकी प्रोसेसिंग भी होगी। इस संयंत्र के स्थापित होने से दही, लस्सी, मक्खन, घी, पनीर, स्वादिष्ट दूध, खोया और पनीर सहित विभिन्न प्रकार के डेयरी उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें