फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: स्पीति में खाई में गिरी गाड़ी, तीन की मौत, तीन घायल

Mon, 18 Oct 2021 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, काजा/केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

रविवार रात को माने पुल के पास जीप खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा खंड में शिचलिंग के माने पुल के पास एक पिकअप (जीप) बारिश के बीच गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो महिलाओं समेत तीन घायल हो गए हैं। घायलों का काजा अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह दुर्घटना रविवार रात करीब दस बजे हुई है।  

विज्ञापन


मृतकों की पहचान केंद्र सारपू मालहा (40) नेपाल, टेक बहादुर (23) नेपाल और वर्दी मालहा (45) नेपाल के तौर पर हुई है। घायलों में केंसग, गांव लारा स्पीति, कल्पना पत्नी टेक बहादुर नेपाल, पार्वती पत्नी जोपा नेपाल शामिल हैं। एसपी मानव वर्मा ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। 

उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि सूचना के बाद एसडीएम महेंद्र प्रताप और डीएसपी रोहित मृगपुरी सहित सात सदस्यीय टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों और घायलों को रात ढाई बजे तक खाई से निकाल लिया। घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के समय भी बारिश जारी रही। इससे रेस्क्यू करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें